ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम
Online Appointment System (OAS)
कृपया अपॉइंटमेंट बुक करने से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट हेतु मरीजों के लिए निर्देश
1
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए अपना/मरीज का दस अंकों का सही मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा “OTP भेजें” बटन पर क्लिक करें।
2
“OTP भेजें” बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर प्राप्त One Time Password (OTP) दर्ज करें।
3
OTP सत्यापन सफल होने के बाद अपॉइंटमेंट फॉर्म खुलेगा।
4
यदि आप अपने मोबाइल नंबर से पहली बार अपॉइंटमेंट ले रहे हैं, तो मरीज का नाम, आयु, लिंग, पता एवं अन्य जानकारी सही-सही भरें। अन्यथा आपको आपके मोबाइल नंबर से पंजीकृत रोगियों की सूची दिखेगी, जिसमें से आप सही मरीज का चुनाव करके आगे बढ़ें।
5
चिकित्सीय समस्या के अनुसार चिकित्सक का चुनाव करें तथा उपलब्ध तारीख में से अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट की तारीख चुनें।
6
चिकित्सक का चुनाव करते ही आपको परामर्श शुल्क दिखेगा, उसी का भुगतान करें।
7
परामर्श शुल्क का भुगतान ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया
ऑनलाइन भुगतान करने हेतु पेज पर दिए गए QR Code को किसी भी UPI ऐप जैसे
BHIM/G-Pay, PhonePe, Paytm आदि से स्कैन करें तथा दिखाए गए परामर्श शुल्क का भुगतान करें।
भुगतान सफल होने के बाद Screenshot / Transaction ID / Reference Number सुरक्षित रखें।
स्क्रीनशॉट अपलोड करना होगा तथा Reference Number दर्ज करना होगा, जिससे आपके भुगतान का सत्यापन हो सके।
ऑफलाइन भुगतान प्रक्रिया
यदि आप ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो अस्पताल में आकर
Cash / Card / UPI द्वारा भुगतान कर सकते हैं।
अस्पताल काउंटर पर अपना अपॉइंटमेंट नंबर (Appt No) अवश्य बताएं।
8
अपॉइंटमेंट कन्फर्म होने के बाद प्राप्त अपॉइंटमेंट नंबर (Appt No) / SMS अस्पताल में दिखाना अनिवार्य है।
9
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए अस्पताल हेल्पडेस्क से संपर्क करें।